फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: After kidnapping, there was a plan to extort 10 lakh rupees, three arrested

Barabanki: अपहरण के बाद 10 लाख वसूलने की थी तैयारी पर चंगुल से भाग निकला किशोर, तीनों आरोपी गए जेल

Sun, 11 Jan 2026 04:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jan 2026 04:50 PM IST
सार

आरोपियों ने किशोर को बंधक बना लिया था और परिजनों से 10 लाख रुपये वसूलने की तैयारी कर रहे थे कि तभी किशोर भागने में कामयाब हो गया और आरोपी धर लिए गए।

विज्ञापन
Barabanki: After kidnapping, there was a plan to extort 10 lakh rupees, three arrested
तीनों आरोपी धरे गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले से किशोर का अपहरण कर बाराबंकी में बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की तैयारी थी लेकिन फिरौती मांगे जाने से पहले ही किशोर ने साहस का परिचय देते हुए खुद को आजाद किया बल्कि उसी की सक्रियता से ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया। हैरत की बात यह कि अपहरण का मास्टर माइंड किशोर का पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने रविवार को पूरी साजिश का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार ने बताया कि अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बैसनपुरवा निवासी राकेश कुमार पांडेय दिल्ली में काम करते हैं। शनिवार यानी 10 दिसंबर को दो युवक उनके घर पहुंचे और किसी फॉर्म को भरवाने का बहाना बनाकर उनके 14 वर्षीय भतीजे कार्तिक पांडे उर्फ हर्ष को गांव के बाहर ले गए। वहां पहले से खड़ी बोलेरो में बैठाकर उन्होंने कहा कि फॉर्म खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी कार्तिक को सुल्तानपुर–लखनऊ हाईवे होते हुए हैदरगढ़ ले गए और 12 टोल प्लाजा के पास एक जर्जर कमरे में उसे बंधक बना लिया। इसी दौरान किशोर ने मौके की नजाकत को समझते हुए चतुराई दिखाई। वह बहाने से छत पर पहुंचा और वहां से कूदकर भाग निकला। बाहर निकलते ही उसने आसपास के दुकानदारों को अपनी आपबीती बताई। किशोर की बात सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए और भाग रहे एक बदमाश अमेठी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के फरीदगढ़ निवासी नुरैन को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात नुरैन से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों किशोर के गांव का ही शिवम शुक्ला और अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र के पूरे भट्ठा निवासी फैजल को भी गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि इस पूरी वारदात की साजिश शिवम शुक्ला ने रची थी, जिसने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर 10 लाख रुपये फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। मामले की आगे की जांच जारी है। यह भी पता लगा है कि दोनों परिवारों में कोई रंजिश भी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed