{"_id":"6829eb5fadc6df70cd0e883e","slug":"barabanki-a-religious-conversion-program-was-going-on-on-the-roof-police-arrested-18-people-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: छत पर चल रहा था धर्मांतरण कार्यक्रम, पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया, 100 लोग सभा में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: छत पर चल रहा था धर्मांतरण कार्यक्रम, पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया, 100 लोग सभा में थे शामिल
Sun, 18 May 2025 07:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 May 2025 07:44 PM IST
सार
बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक घर की छत पर धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस सभा में करीब 100 लोग शामिल थे। पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
18 लोगों को हिरासत में लिया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर मजरे बांकीपुर गांव में रविवार को एक मकान की छत पर धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब 100 लोग प्रार्थना सभा में शामिल थे जिनमें अधिकांश गौतम बिरादरी के थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मुख्य आयोजक राधेश्याम गौतम मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर एक वैगनार गाड़ी और दर्जनों मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन