{"_id":"68c5e1c2d415ec7aa90e0332","slug":"bar-manager-accused-of-beating-a-youth-after-holding-him-hostage-lucknow-news-c-13-lko1070-1382732-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बार मैनेजर पर युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बार मैनेजर पर युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
Sun, 14 Sep 2025 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-25 निवासी विनय कुमार अवस्थी ने गाजीपुर में मुंशी पुलिया स्थित मुगल बार के मैनेजर व उसके 12 कर्मियों पर उन्हें बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर बीयर के अधिक रुपये मांगने का आरोप है। मामले में गाजीपुर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विनय के मुताबिक दस सितंबर की रात करीब 10:45 बजे वह मुगल बार पहुंचे थे। उन्होंने 185 रुपये की बीयर खरीदी थी। आरोप है कि बार कर्मियों ने उनसे दो सौ रुपये मांगे थे। मना करने पर बार मैनेजर नवीन कपूर आग बबूला हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विनय का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उन्हें घसीट के बार के अंदर ले गया और 12 कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की। धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया। बचाव के लिए उन्होंने हाथ लगाया। इससे उनके हाथ में काफी चोट आई। किसी तरह भाग कर विनय ने जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। गाजीपुर थाना निरीक्षक विकास राय के मुताबिक जांच में सामने आया है कि बार बंद हो गया था। विनय शटर पर पैर मार रहे थे। इस कारण झगड़ा हुआ था। बंधक बनाकर मारने की बात गलत है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।