फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   banks will remain open for five days in a week.

UP: बैंककर्मियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ा, 7 से 50 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, सप्ताह में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक

Sat, 09 Mar 2024 07:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 09 Mar 2024 07:51 AM IST
सार

बैंक कर्मियों की बेसिक सेलरी डेढ़ गुना बढ़ जाएगी। इस फैसले से देश के 11 लाख और यूपी में एक लाख कर्मियों को फायदा होगा।

विज्ञापन
banks will remain open for five days in a week.
बैंक काउंटर

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले बैंककर्मियों व अधिकारियों को 17 फीसदी वेतन वृद्धि का तोहफा मिल गया है। इसको लेकर शुक्रवार को इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) व ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने समझौते पर दस्तखत कर दिए। वेतन वृद्धि समेत अन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इनका लाभ एक नवंबर, 2022 से मिलेगा।

विज्ञापन


हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग को भी आईबीए ने स्वीकार कर लिया है। इसे सरकार के पास भेजा जाएगा, जिस पर छह माह के अंदर फैसला लिया जाएगा। 17 फीसदी वेतन वृद्धि से देश भर के बैंककर्मियों को 12949 करोड़ ज्यादा मिलेंगे। इस फैसले से बैंक कर्मियों की बेसिक सेलरी डेढ़ गुना हो गई है।
विज्ञापन


वी बैंकर्स के राष्ट्रीय सचिव आशीष मिश्र ने बताया कि बैंकिंग संगठन की लंबे समय से अवकाश व वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर आईबीए के साथ वार्ता चल रही थी लेकिन अंतिम सहमति शुक्रवार को बनी। इन्हें स्वीकार कर आईबीए ने समझौता पत्र पर दस्तखत कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


7-50 हजार तक अधिक वेतन
मोटे तौर पर एक क्लर्क का वेतन 7 हजार से 30 हजार रुपये तक बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में यह वृद्धि 13 हजार से 50 हजार रुपये तक की होगी। इसका फायदा देश भर के करीब 11 लाख और यूपी के एक लाख कर्मियों को होगा।

रोज 40 मिनट ज्यादा काम, तब एक दिन अतिरिक्त आराम
आईबीए ने सभी शनिवार को अवकाश का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इसके एवज में बैंकिंग कामकाज सुबह 10 से शाम 5 बजे की जगह सुबह 9.50 से शाम 5.30 बजे करने का प्रस्ताव है। अभी महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है।

छुट्टियों में कई बदलाव
- आधे दिन की कैजुअल छुट्टी मिलेगी
- महिलाओं को महीने में एक दिन चिकित्सा अवकाश बिना प्रमाणपत्र के
- स्पेशल चाइल्ड वाले दंपती को 30 दिन की स्पेशल छुट्टी, बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के
- 58 साल के ऊपर के स्टाफ को पत्नी की बीमारी पर मेडिकल सर्टिफिकेट पर अवकाश
- छुट्टी का नगदीकरण 240 दिन से बढ़ाकर 255 दिन

ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रजनीश गुप्ता का कहना है कि आईबीए के साथ समझौते पर दस्तखत हो गया है। इससे बैंककर्मियों की सेलरी में 7 से 50 हजार रुपये तक वृद्धि होगी। हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग का प्रस्ताव आईबीए ने पास कर दिया है। इसे सरकार को भेजा जाएगा।


इन बैंककर्मियों को फायदा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा, सेंट्रल, इंडियन, यूको, यूनियन, इंडियन ओवरसीज, पंजाब एंड सिंध, पंजाब नेशनल, फेडरल, कर्नाटक, जम्मू एंड कश्मीर, साउथ इंडियन बैंक, कोटक महिन्द्रा, करुर वैश्य, आरबीएल, नैनीताल, धनलक्ष्मी और आईडीबीआई बैंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed