फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank strike cancels.

बैंकों में होगा काम: 21 से 24 जनवरी की हड़ताल टली

Mon, 19 Jan 2015 10:56 PM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Jan 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bank strike cancels.

वेतन वृद्धि के मसले पर इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच सोमवार की बैठक में आंशिक सहमति बनी है।

विज्ञापन


वेतन वृद्धि के लिए आईबीए के आश्वासन और लचीले रवैए पर 21-24 जनवरी की हड़ताल को टालने का निर्णय लिया गया है। यूएफबीयू के अधिकारियों का कहना है कि अगर निर्णय नहीं हुआ तो फरवरी के अंतिम सप्ताह में यह चार दिन की हड़ताल प्रस्तावित रखी गई है।
विज्ञापन


यूएफबीयू के प्रदेश प्रवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि देर शाम तक मुंबई में दोनों पक्षों के बीच बैठक जारी रही। यूएफबीयू ने अपनी तरफ से काफी नरम रूख अपनाया था और 29.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में आईबीए अपना अड़ियल रवैया बनाए रहा और 12.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की बात कही। देर शाम आईबीए ने यूएफबीयू को देशव्यापी हड़ताल स्थिगित करने को कहा।

आईबीए ने दिया आश्वासन

Bank strike cancels.

इसके बदले में आईबीए ने मांग के मुताबिक उचित वेतन वृद्धि करने का आश्वासन दिया। यूएफबीयू के मुंबई स्थित पदाधिकारियों ने आईबीए के रवैए को देखते हुए चार दिन की इस हड़ताल को अभी टालने का निर्णय लिया है।

इस हड़ताल को फरवरी के अंतिम सप्ताह में करने के लिए प्रस्तावित किया गया है, अगर वेतन वृद्धि पर कोई निर्णय नहीं हो सका। 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पहले से ही प्रस्तावित है।

यूएफबीयू के इस निर्णय के बाद लखनऊ की 800 बैंक ब्रांच सहित यूपी के करीब 6500 ब्रांच में काम बंदी का खतरा टल गया है। इस हड़ताल की वजह से बैंकों में सीधे छह दिन के लिए काम बंद हो रहा था।

इससे ग्राहकों को बड़ी समस्या हो सकती थी। देर रात निर्णय के बाद बृहस्पतिवार शाम को होने वाले प्रदर्शन को भी टाल दिया गया है जोकि हजरतगंज स्थित इलाहाबाद बैंक के मुख्यालय पर होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed