फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank staff saved a digitally arrested customer from being duped of Rs 90 lakh

Lucknow News: बैंक स्टाफ ने डिजिटल अरेस्ट हुए ग्राहक को 90 लाख की ठगी से बचाया

Fri, 27 Dec 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bank staff saved a digitally arrested customer from being duped of Rs 90 lakh
बैंक स्टाफ ने डिजिटल अरेस्ट हुए ग्राहक को 90 लाख की ठगी से बचाया
लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक (एसीबीआई) की एक शाखा के प्रबंधक और स्टाफ की सूझबूझ ने डिजिटल अरेस्ट हुए ग्राहक को बड़ी ठगी से बचा लिया। जालसाज 90 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बैंक के खाताधारक ने लखनऊ की शाखा से संपर्क कर बताया कि वह अपने साथ चेक बुक नहीं लाए हैं। इसलिए लूज चेक जारी करके या डेबिट वाउचर का उपयोग करके आरटीजीएस से दस लाख किसी को भेजना चाहते हैं। बातचीत के दौरान, वह लगातार वीडियो कॉल पर थे और तनाव में दिख रहे थे। शाखा प्रबंधक को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने बातचीत कर रुपये ट्रांसफर करने की वजह पूछी तो ग्राहक ने कोई जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि 10 की जगह 40 लाख रुपये आरटीजीएस करने हैं। इस पर शाखा प्रबंधक ने चेक बुक लेकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस दौरान शाखा प्रबंधक को ग्राहक के बेटे की कॉल आई। उसने बताया कि पिता को जालसाज ने दिल्ली का डीसीपी बनाकर डिजिटल अरेस्ट करते हुए अलग-अलग खातों में 90 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा है। इस तरह से शाखा स्टाफ की सूझबूझ व सतर्कता से ग्राहक को साइबर ठगी का शिकार होने से बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed