{"_id":"6828e5ff9e9ce25e640d5d2a","slug":"bank-officer-accused-of-embezzling-rs-4740-lakh-case-filed-against-four-persons-including-his-wife-and-daughter-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1208864-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैंक अधिकारी पर 47.40 लाख गबन का आरोप, पत्नी-बेटी समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैंक अधिकारी पर 47.40 लाख गबन का आरोप, पत्नी-बेटी समेत चार पर केस
Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारी पर 47.40 लाख गबन का आरोप, पत्नी-बेटी समेत चार पर केस
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित मानसरोवर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक मुख्यालय में तैनात रहे अधिकारी राजीव पांडेय पर कागजों में हेराफेरी का 47.40 लाख के गबन का गंभीर आरोप लगा है। बैंक के प्रबंधक की शिकायत पर गाजीपुर थाने में राजीव पांडेय समेत उनकी पत्नी, बेटी और भाई के खिलाफ 15 मई को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बैंक के प्रबंधक आशुतोष मिश्र के अनुसार, वर्ष 1997 से बैंक में कार्यरत राजीव पांडेय ने फरवरी 2017 से अक्तूबर 2022 के बीच ग्राहकों के खातों से 47.40 लाख रुपये निकालकर अपनी पत्नी सांत्वना, बेटी स्मृति और भाई पवन पांडेय के खातों में जमा कराए। यह पूरी रकम कथित रूप से मिलकर खर्च कर दी गई।
राजीव पांडेय का सितंबर 2023 में ट्रांसपोर्ट नगर शाखा में तबादला हुआ, जिसके बाद बैंक स्तर पर जांच शुरू की गई। दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी सामने आई और वित्तीय फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बैंक प्रबंधक ने मामले की शिकायत एसीपी गाजीपुर से की। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह के अनुसार, शिकायत में आरोपियों के बैंक खातों की विस्तृत जानकारी भी दी गई है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।