{"_id":"68e6cf3cbf6339b73106917b","slug":"bank-managers-wife-hanged-herself-to-death-lucknow-news-c-13-knp1002-1419385-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैंक मैनेजर की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैंक मैनेजर की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 09 Oct 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। हजरतगंज के नरही निवासी इंडियन बैंक में मैनेजर पीयूष की पत्नी प्रियंका (31) ने पारिवारिक कलह के चलते मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी।
इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि मूल रूप से कानपुर के रहने वाले पीयूष ने बताया कि मंगलवार शाम पत्नी करवाचौथ का सामान खरीदने गई थीं। वापस लौटने के बाद रात में उनका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। वह दूसरे कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह पत्नी के कमरे में पहुंचे तो प्रियंका को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। लोगों की मदद से वह उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर प्रियंका के पिता शिवेंद्र और अन्य मायके वाले फर्रुखाबाद से लखनऊ पहुंचे। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।