{"_id":"6727e8feb6bd63c59b06dfc5","slug":"bank-friend-and-mother-attacked-with-sharp-weapon-raebareli-news-c-101-1-slko1032-121968-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धारदार हथियार से बैंक मित्र व मां पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धारदार हथियार से बैंक मित्र व मां पर हमला
Mon, 04 Nov 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के सुलखियापुर गांव में रविवार को रंजिश को लेकर बैंक मित्र व उसकी मां पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। यही नहीं हमलावरों ने बैंक मित्र के गले से सोने की चेन भी छीन ली। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
गांव निवासी अजय कुमार मौर्य (25) बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मधुपुरी में बैंक मित्र है। उसने बताया कि रविवार को घर के पास लोडर से घरेलू समान उतार रहा था। इसी दौरान विपक्षी लोडर हटाने को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई मां साधना (52) को भी मारापीटा।
आरोप है कि सोने की चेन भी छीन ली गई। घायलों को सीएचसी बेलाभेला ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि विपक्षियों से रंजिश चल रही है। पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रामप्रकाश, देवेश, आयुष, गया प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।