{"_id":"67589f69d4db91c895010e14","slug":"bank-cashier-dies-due-to-bike-collision-raebareli-news-c-101-1-slko1031-123964-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइकों की टक्कर से बैंक कैशियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइकों की टक्कर से बैंक कैशियर की मौत
Wed, 11 Dec 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। बाइकों की टक्कर से एक बैंक कैशियर की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। रायबरेली शहर के राना नगर निवासी अपराजित पांडेय (35) पंजाब नेशनल बैंक की शाखा डलमऊ में कैशियर के पद पर तैनात थे। बैंक शाखा बंद होने के बाद अपराजित बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे।
रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर चौदह मील गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इससे अपराजित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर आई एंबुलेंस से अपराजित को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला। अपराजित हेलमेट लगाए हुए थे। कोतवाली प्रभारी पवन सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।