फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank accounts were opened with the help of Hygieia operators, ED preparing to confront Jafri

Lucknow News : हाइजिया के संचालकों की मदद से खोले थे बैंक खाते, जाफरी से आमना-सामना कराने की तैयारी में ईडी

Mon, 09 Oct 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Oct 2023 12:01 AM IST
सार

छात्रवृत्ति घोटाले में हरदोई के आधा दर्जन से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका सामने आ चुकी है। अब तक ईडी और लखनऊ पुलिस की एसआईटी छात्रवृत्ति घोटाले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bank accounts were opened with the help of Hygieia operators, ED preparing to confront Jafri
ईडी की कार्रवाई

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में आए हरदोई के जीविका इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के संचालक रामगोपाल ने कई अहम राज उगले हैं। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि लखनऊ के हाइजिया ग्रुप के संचालकों की मदद से उसने फर्जी बैंक खाते खोलकर छात्रवृत्ति की रकम को हड़पा था। अब ईडी के अधिकारी हाइजिया ग्रुप के संचालक लकी जाफरी से उसका आमना-सामना कराकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


बता दें छात्रवृत्ति घोटाले में हरदोई के आधा दर्जन से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका सामने आ चुकी है। अब तक ईडी और लखनऊ पुलिस की एसआईटी छात्रवृत्ति घोटाले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। शनिवार को गिरफ्तार किए गये जीविका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन रामगोपाल को सात दिन की रिमांड पर लेकर उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


ईडी के अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि हाइजिया ग्रुप के संचालकों ने किन एजेंटों के जरिए फर्जी छात्रों का इंतजाम किया था। इसके अलावा घोटाले से जुटाई गयी रकम को कहां पर निवेश किया गया है। सूत्रों के मुताबिक उसने कबूला है कि उसके कॉलेज के नाम पर अधिकतर फर्जी छात्रों का रजिस्ट्रेशन हाइजिया ग्रुप ही करता था। इसके बदले उसे कमीशन का भुगतान करना पड़ता था। ईडी ने रामगोपाल के करीबी परिजनों को भी उनके बैंक खातों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी के साथ तलब किया है। इस मामले में जीविका इंस्टीट्यूट के कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed