{"_id":"5e86f22e8ebc3e6fa874a1b7","slug":"bank-account-information-sought-on-whatsapp-from-workers-to-send-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपदा राशि भेजने के लिए श्रमिकों से व्हाट्सएप पर मांगा बैंक खाते का ब्यौरा, ये हैं नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राशि भेजने के लिए श्रमिकों से व्हाट्सएप पर मांगा बैंक खाते का ब्यौरा, ये हैं नंबर
Fri, 03 Apr 2020 01:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मंडल के 6 जिलों में 85903 पंजीकृत एवं नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों के खातों में आपदा राहत के रूप में एक हजार रुपये के हिसाब से 8 करोड़, 59 लाख 3 हजार रुपये हस्तांतरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ क्षेत्र के अपर श्रमायुक्त बीके राय ने कहा है कि बड़ी संख्या में ऐसे श्रमिक हैं जिनके रजिस्ट्रेशन का नवीकरण हो चुका है, लेकिन उनके बैंक खातों का विवरण उपलब्ध नहीं है या त्रुटिपूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन श्रमिकों के बैंक खातों का विवरण नहीं है, उनसे श्रम विभाग के कर्मचारी टेलीफोन पर संपर्क करके बैंक खातों का विवरण मांग रहे हैं।
विज्ञापन
बैंक का नाम, खाता नंबर और आईएफएस कोड अंकित हो
उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि वे श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करके व्हाट्सएप से बैंक पासबुक की छाया प्रति भेज दें, जिस पर बैंक का नाम, खाता नंबर और आईएफएस कोड अंकित हो।
उन्होंने बताया कि जिन श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को व्हाट्सएप से खातों की डिटेल भेजी जा सकती है उनमें पीआर अनिल का मोबाइल नंबर 7905598327, आरएल पटेल का 7017510499, सत्यवीर सिंह का 9634192741, ओपी मौर्या का 9415974993, राजेश सिंह का 7017943435, विवेक त्रिवेदी का 9919619599 और मोहनलाल का मोबाइल नंबर 9450133015 है।
उन्होंने बताया कि जिन श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को व्हाट्सएप से खातों की डिटेल भेजी जा सकती है उनमें पीआर अनिल का मोबाइल नंबर 7905598327, आरएल पटेल का 7017510499, सत्यवीर सिंह का 9634192741, ओपी मौर्या का 9415974993, राजेश सिंह का 7017943435, विवेक त्रिवेदी का 9919619599 और मोहनलाल का मोबाइल नंबर 9450133015 है।