फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bandi Rakshak attacked in Raebareli Jail.

बंदी रक्षक पर साथियों ने बोला हमला: कहा- खाने में गड़बड़ी करने की बात कही थी जिससे कैंटीन से हो खरीदारी

Tue, 27 Dec 2022 05:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Dec 2022 05:19 PM IST
सार

घायल बंदी रक्षक का कहना है कि उस पर खाने में गड़बड़ी करने का दबाव बनाया जा रहा था जिससे कि कैंटीन से खरीदारी हो पर ईमानदारी से काम करने पर उस पर हमला कर दिया गया।

विज्ञापन
Bandi Rakshak attacked in Raebareli Jail.
हमले मं घायल हुआ बंदी रक्षक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिला कारागार में तैनात एक बंदी रक्षक पर सोमवार की रात पांच साथियों ने जानलेवा हमला बोलकर खूब मारपीट की। इससे बंदी रक्षक घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बंदी रक्षक ने सदर कोतवाली में साथी बंदी रक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। पैसों के खातिर विवाद होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जेल में तैनात बंदी रक्षक मुकेश दुबे अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद जेल गेट से बाहर निकले। इसी दौरान पीछे से जेल में ही तैनात 5 बंदी रक्षकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे बंदी रक्षक घायल हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर उसकी पत्नी और बच्चे उसको बचाने दौड़े लेकिन तब तक हमलावर सिपाही मौके से भाग खड़े हुए। आनन फानन घायल सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव, जरूरत पड़ी तो जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द: केशव बोले- विशेषज्ञों से चर्चा कर लेंगे निर्णय, सपा नेता ने उठाए सवाल


हमले में घायल सिपाही मुकेश दुबे ने बताया कि मेरी ड्यूटी भंडारे में लगी हुई है और जिन लोगों ने हमला किया है वह जेल के अंदर कैंटीन चलाते हैं। पिछले एक महीने से कैंटीन चलाने वाले जेल के सिपाही बराबर दबाव बना रहे थे कि कैदियों को मिलने वाले खाने में गड़बड़ी करो ताकि जेल में बंद बंदी खाना कैंटीन से ले लेकिन मैंने ईमानदारी से बंदियों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया।

इसी से नाराज होकर जेल गेट के सामने कैंटीन चलाने वाले पांचों बंदी रक्षक ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल सिपाही मुकेश दुबे ने शहर कोतवाली में पांचो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। सदर कोतवाल संजय त्यागी कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

बंदी रक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी
जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि बंदियो में आपस में मनमुटाव था। इसी वजह से बंदी रक्षक के साथ अन्य पांच बंदी रक्षकों ने मारपीट की है। बंदी रक्षकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed