फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ban on transfer of District Magistrate, ADM and SDM IN UP

UP: डीएम, एडीएम और SDM के तबादलों पर पांच जनवरी तक रोक, इस वजह से लिया फैसला; विशेष परिस्थिति में होगा ये काम

Fri, 27 Oct 2023 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Oct 2023 10:07 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का तबादला 5 जनवरी 2023 तक आयोग की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Ban on transfer of District Magistrate, ADM and SDM IN UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 27 अक्तूबर से शुरू होगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी बूथ लेवल अधिकारियों से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों के तबादलों पर 5 जनवरी 2024 तक रोक रहेगी। 
विज्ञापन


अति आवश्यक स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी लेकर ही कार्मिकों और अफसरों के तबादले किए जा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का तबादला 5 जनवरी 2023 तक आयोग की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे। 4, 5, 25, 26 नवंबर और 2 व 3 दिसंबर को विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 से आवेदन करना होगा। किसी मतदाता के नाम पर आपत्ति करने या नाम कटवाने के लिए फार्म 7 से आवेदन करना होगा। निवास परिवर्तन, मतदाता सूची में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र में बदलाव और दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित करने के लिए फार्म-8 से आवेदन किया जा सकेगा।
 

9 दिसंबर तक जोड़े जाएंगे नाम
सीईओ नवदीप रिणवा के अनुसार 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 26 दिसंबर तक मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा।
 

एडवांस में कर सकते हैं आवेदन
एसीइओ ने निधि श्रीवास्तव ने बताया कि 2024 में एक अप्रैल, 1 जुलाई, एक अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म 6 से एडवांस में आवेदन कर सकते हैं।
 

मतदाताओं की मौजूदा स्थिति
कुल मतदाता - 15,03,39,879
पुरुष मतदाता - 8,05,15,501
महिला मतदाता - 6,98,16,532
तृतीय लिंग - 7846
कुल मतदान स्थल - 162012
मतदान केंद्र - 92,587
जेंडर औसत - 867 (एक हजार पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष 867 महिला मतदाता हैं।)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed