{"_id":"599471934f1c1bed688b484d","slug":"balwant-singh-of-babbar-khalsa-arrested-in-lucknow-by-up-ats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा का बलवंत सिंह लखनऊ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा का बलवंत सिंह लखनऊ में गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में बब्बर खालसा ग्रुप के आतंकी बलवंत सिंह को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। वह ऐशबाग गुरुद्वारे में ग्रंथी बनकर रह रहा था। बलवंत पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवा शहर) जिले के मुकुंदपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला है। पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पंजाब जाएगी।
विज्ञापन
आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि बलवंत को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने यूपी एटीएस से मदद मांगी थी। बृहस्पतिवार देर शाम उसे लखनऊ के नादान महल रोड से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह नगर के एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब में पिछले दिनों बब्बर खालसा ग्रुप के कुछ आतंकी पकड़े गए थे। इस संगठन के लोगों ने ही बलवंत का नाम बताया था। उसके बाद से ही पंजाब पुलिस को बलवंत की तलाश थी।
विज्ञापन
उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह को लखनऊ भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में ही पता चल सकेगा कि बलवंत कितने दिन से बब्बर खालसा के लिए सक्रिय था और किन-किन वारदातों में शामिल रहा।