फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Woman and her child died after operation in illigal nursing home.

Balrampur: ऑपरेशन के बाद महिला व बच्चे की मौत, सील किया गया अवैध नर्सिंग होम

Fri, 02 Aug 2024 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गौरा चौराहा (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरा चौराहा (बलरामपुर) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Aug 2024 12:27 AM IST
सार

अवैध नर्सिंग होम में गैर जिले से एक डॉक्टर को बुलाकर बृहस्पतिवार की सुबह ऑपरेशन किया गया। इसके बाद रक्तस्राव व खून की कमी के कारण महिला को झटका आने लगा। हालत गंभीर देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर भेजा गया। यहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Balrampur: Woman and her child died after operation in illigal nursing home.
सील किया गया अवैध नर्सिंग होम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेडिकल स्टोर में अवैध नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे रेफर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों के हंगामे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने अवैध नर्सिंग होम को सील कर दिया है। साथ ही संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जयंत कुमार ने सीएमओ से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी मनोज यादव की पत्नी सुषमा यादव उर्फ कुसुम (32) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार की रात यादव मेडिकल हॉल पर ले जाया गया। आरोप है कि मेडिकल हॉल के पिछले हिस्से में चल रहे नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया। उस वक्त बताया गया कि हालत गंभीर है, ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद गैर जिले से एक डॉक्टर को बुलाकर बृहस्पतिवार की सुबह ऑपरेशन किया गया। इसके बाद रक्तस्राव व खून की कमी के कारण महिला को झटका आने लगा। हालत गंभीर देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर भेजा गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर में जिला महिला अस्पताल पहुंचे जच्चा-बच्चा को महिला चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. सुमन गौतम ने बताया कि अस्पताल आने के पूर्व ही जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
जच्चा बच्चा की मौत के बाद हंगामे की जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम का गठन किया। मौके पर पहुंची जांच टीम ने पाया यादव मेडिकल हाल/सर्जिकल के संचालक मेडिकल स्टोर की आड़ में दो कमरों में अस्पताल चला रहा था। टीम द्वारा जांच किया गया तो अस्पताल अवैध रूप संचालित किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया है। प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।


जांच टीम के सदस्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीएचसी बलरामपुर डॉ जावेद अख्तर, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक हरियानंद सिंह शामिल थे। सीओ सिटी बृजनंदन राय का कहना है कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed