फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Two friends returning from the fair died after being hit by a vehicle.

Balrampur: मेले से लौट रहे दो दोस्तों की वाहन की टक्कर से मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ा

Mon, 13 Apr 2026 08:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, (महराजगंज तराई) बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, (महराजगंज तराई) बलरामपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 13 Apr 2026 08:04 PM IST
सार

हादसा महाराजगंज के तराई के सेवरहवा पुल के पास हुआ। दोनों युवक रात में मेला देखने के गए थे और सुबह घर लौट रहे थे। हादसे से दोनों परिवारों में मातम छा गया।

विज्ञापन
Balrampur: Two friends returning from the fair died after being hit by a vehicle.
सेवरहवा पुल के पास घटना के बाद पहुंचे परिवारी व पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बौद्ध परिपथ स्थित शिवानगर और लौकहवा के बीच सेवरहवा पुल के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट पहुंची। इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन


तुलसीपुर क्षेत्र के रमवापुर निवासी मनोज पटवा (21) अपने दोस्त दीपचंद वर्मा उर्फ छोटू (18) के साथ रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे मेला देखने के लिए घर से निकले थे। रात लगभग 10:44 बजे मनोज ने घर फोन कर बताया था कि वह सुबह तक लौट आएंगे और एक दोस्त को छोड़ने उसके घर जा रहे हैं। बाइक मनोज ही चला रहे थे। सुबह होते-होते यह इंतजार मातम में बदल गया। तड़के करीब 4 बजे के आसपास सेवरहवा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर पुल की रेलिंग के उस पार जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह करीब 3 बजे जब मनोज की बहन कौशल्या ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसी बीच दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर देख सभी दंग रह गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस साल 25 मई दो जून तक खूप तपेगी धरती, नौ दिन तापमान बनाएगा नए रिकॉर्ड; जानिए नक्षत्रों की गति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा में आगजनी-तोड़फोड़: भड़काने वाले तत्वों को डीजीपी ने दी चेतावनी, मामले को सुलझाने के लिए समिति गठित


मां मीना देवी अपने बेटे का शव देखते ही फफक पड़ीं। वहीं दूसरी ओर दीपचंद के परिजन भी बिलख उठे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और आसपास मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। मृतक मनोज तीन बहनों अंजनी, उर्मिला और मीनाक्षी का इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक रात की खुशी, दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का गम बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed