फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur News: Rapti nears danger mark, 11 people rescued from flood, control room made

Balrampur News : खतरे के निशान के करीब पहुंची राप्ती, 11 लोगों को बाढ़ से बचाया गया, बनाया गया कंट्रोल रूम

Sun, 07 Jul 2024 05:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Jul 2024 05:45 PM IST
सार

बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। राप्ती नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। राप्ती नदी खतरे के निशान से 10 सेमी.नीचे है। वर्तमान जल स्तर 104.500 मी0 है। खतरे का मानक निशान 104.620 मीटर है। 

विज्ञापन
Balrampur News: Rapti nears danger mark, 11 people rescued from flood, control room made
बलरामपुर में बाढ़ का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। राप्ती नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। महाराजगंज ललिया सहित करीब दस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। पीएचसी महाराजगंज तराई सहित आधा दर्जन स्कूलों में पानी भर गया है। राप्ती नदी की बाढ़ में फंसे 11 लोगों को बचाया गया। परवल के खेत की रखवाली करने 11 लोग गए थे। छह घंटे की मेहनत के बाद उन्हें सुरक्षित निकाला गया, जिसमें पांच बच्चे और छह महिलाएं शामिल थीं।

विज्ञापन


राप्ती नदी खतरे के निशान से 10 सेमी.नीचे है। वर्तमान जल स्तर 104.500 मी0 है। खतरे का मानक निशान 104.620 मीटर है। तहसील तुलसीपुर के 16 ग्राम बाढ़ से आंशिक/सामान्य रूप से प्रभावित हुए हैं। एक टीम एसडीआरएफ दो मोटर बोट्स के साथ तैनात हैं। फ्लड पीएसी भी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की 32 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं।  32 बाढ़ चौकियां एवं 19 बाढ़ शरणालय बनाये गये हैं। सभी बाढ़ चौकियां एवं बाढ़ शरणायल सक्रिय हैं। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग के कार्मिक ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


बनाए गए कंट्रोल रूम
बलरामपुर जनपद स्तरीय इन्टीग्रेटेड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर के नंबर 9170277336, 8960010336, 05263-236250 संचालित है। इसके अलावा तहसील बलरामपुर का कन्ट्रोल रूम नम्बर 05263-234024, तहसील तुलसीपुर का कन्ट्रोल रूम नम्बर- 9400696224, तहसील उतरौला के कन्ट्रोल रूम नम्बर-7991441311, 954416061 व 05265252469 संचालित है।बाढ़ खण्ड बलरामपुर का हेल्प लाइन नम्बर 05263-232283 अथवा 7706881121 है।सीएमओ ऑफिस का कन्ट्रोल रूम न०- 7704995639 एवं 9838616121 है। इसके अलावा एम्बुलेन्स सेवा 108 कॉल पर सम्पर्क कर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed