{"_id":"73c28204641867a5a3791312a8bd5aa9","slug":"balrampur-doctor-suspended-on-osd-wife-death-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढेंगू की दोहरी मार, मरीज की मौत, डॉक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढेंगू की दोहरी मार, मरीज की मौत, डॉक्टर निलंबित
डिजिटल टीम/लखनऊ
Updated Wed, 04 Sep 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में तैनात जिला जज स्तर के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) की पत्नी की मौत के मामले में बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टर को शासन से आदेश जारी कर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
शासन के आदेश की कॉपी जब अस्पताल पहुंची तो प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रक्रिया पूरी करते हुए आदेश की कॉपी अस्पताल के निदेशक और दोषी पाए डॉक्टर को दे दी गई।
विज्ञापन
जानकारी हो कि बटलर पैलेस के रहने वाले हाईकोर्ट में जिला जज स्तर के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) गौरव कुमार श्रीवास्तव की पत्नी रूपाली (41) की बीते 26 अगस्त, सोमवार को डेंगू से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उन्हे 22 अगस्त, बृहस्पतिवार को बलरामपुर अस्पताल में तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि रूपाली की मौत के बाद हाईकोर्ट के अधिकारियों के नेतृत्व में जांच चल रही है, जिसमें मौत के प्रमुख कारणों की जांच हो रही है।
हालांकि शासन ने मंगलवार को अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए फिजीशियन डॉ. सुनील कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने घटना के दिन ही डॉक्टर गुप्ता को कार्रवाई कर अस्पताल से निलंबित कर दिया गया था।
मालूम हो कि डॉक्टर सुनील कुमार गुप्ता का कुछ दिन पहले ही बाराबंकी से तबादले के बाद बलरामपुर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन इलाज में लापरवाही उनको भारी पड़ गई।
इससे पूर्व में भी आलमबाग के साकेतपुरी निवासी आलोक त्रिपाठी की मौत के मामले में भी जांच चल रही है। लेकिन परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने के चलते कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।
परिजनों का आरोप था कि डॉ. आरएन मिश्रा और स्टाफ नर्स ने इलाज में कोताही बरती थी जिससे उनकी मौत हुई थी।