{"_id":"663767af35a30be92e078b8a","slug":"balrampur-brother-in-law-and-sister-in-law-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: ट्रेन के आगे कूदकर जीजा-साली ने दी जान, जीजा के घर शादी में शामिल होने गई थी लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: ट्रेन के आगे कूदकर जीजा-साली ने दी जान, जीजा के घर शादी में शामिल होने गई थी लड़की
Sun, 05 May 2024 04:34 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 05 May 2024 04:34 PM IST
सार
यूपी के बलरामपुर में जीजा और साली ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी अनुमान लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पचपेड़वा थाने के शंकरपुर कला गांव के पास रेलवे लाइन पर शनिवार की रात 12 बजे जीजा और साली ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह का कहना है कि दोनों के बीच क्या बात हुई, जिससे यह कदम उठाया। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
पचपेड़वा थाने के भाथरपुर गांव निवासी शिव प्रसाद की बेटी सुमन (17) अपने जीजा हरिराम (35) के साथ बीते 28 अप्रैल को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। उसके जीजा का घर गैसड़ी थाना के लालपुर भवनड़ीह गांव में है। वहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुई और शनिवार की शाम को उसके जीजा हरिराम उसे लेकर उसके घर छोड़ने आ रहे थे।
विज्ञापन
दोनों घर से देर शाम आठ बजे निकले थे। रास्ते में शंकरपुर गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने कुछ देर दोनों रूके। आपस में कुछ बातें किया, इसके बाद रात करीब 12 बजे नकहा जंग से चलकर गोमती नगर लखनऊ को जाने वाली गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के आगे दोनों के एक साथ कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
रात में कुछ लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। भोर में मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को सील किया। परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। परिजनों को कहना है कि वैवाहिक समारोह में सभी लोग खुश थे, अब आयोजन पूरा हो गया था। इसलिए लड़की को उसके घर भेजा गया था। रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।