{"_id":"6277a568c0d87f3ca653384a","slug":"balrampur-attack-on-police-team-that-arrived-to-arrest-wanted-in-gangster-s-case-outpost-in-charge-broke-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर : हत्या में गैंगस्टर के मामले में वांछित की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर : हत्या में गैंगस्टर के मामले में वांछित की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी का पैर टूटा
Sun, 08 May 2022 04:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 08 May 2022 04:41 PM IST
सार
मिली जानकारी के अनुसार पूरब टोला पुलिस चौकी प्रभारी सुनील पाल अपने हमराही सिपाही मनीष पटेल के साथ खखरेभारी गांव में हत्या व गैंगस्टर के मामले में वांछित आरोपी आरोपी चिट्ठू और गामा की गिरफ्तारी करने गए थे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र के खखरे भारी गांव में हत्या व गैंगस्टर मामले मे वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया । हमले में चौकी प्रभारी का पैर टूट गया तथा साथी सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पूरब टोला पुलिस चौकी प्रभारी सुनील पाल अपने हमराही सिपाही मनीष पटेल के साथ खखरेभारी गांव में हत्या व गैंगस्टर के मामले में वांछित आरोपी आरोपी चिट्ठू और गामा की गिरफ्तारी करने गए थे। पुलिस के पहुंचते ही दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। चौकी प्रभारी ने जबरन दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दोनों ने हमला बोल दिया। हमले में चौकी प्रभारी का पैर टूट गया।
विज्ञापन
धारदार हथियार से हमले के कारण सिपाही मनीष पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए ।दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।कोतवाल संजय दूबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन