{"_id":"6673bcad880b2f475202493b","slug":"balrampur-a-woman-died-when-a-murgi-farm-falls-on-her-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: तेज आंधी में गिरा मुर्गी फार्म, नीचे दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: तेज आंधी में गिरा मुर्गी फार्म, नीचे दबकर महिला की मौत
Thu, 20 Jun 2024 10:52 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:52 AM IST
सार
बलरामपुर जिले के गैसड़ी के भोजपुर थारू गांव में तेज आंधी के कारण मुर्गी फार्म गिर गया। उसके नीचे दबकर 50 वर्षीय महिला घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
बुधवार की रात एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। गैसड़ी के भोजपुर थारू गांव में तेज आंधी के कारण मुर्गी फार्म गिर गया। उसके नीचे दबकर 50 वर्षीय महिला घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात तेज आंधी के कारण भोजपुर थारू गांव में मुर्गी फार्म गिर गया। उसमें सो रहीं बुधना (50) पत्नी पारस दबकर घायल हो गई। उनकी चीख सुनकर गांव के लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अतिरिक्त गैसड़ी में एनएच पर पेड़ गिरने से करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
गौरा बिस्कोहर राजमार्ग पर कोलहुईया भोजपुर चौराहा पर कई दुकानों के शेड उड़ गए। इसके अतिरिक्त लालपुर के मजरे जमगड़वा में मोहम्मद हुसैन का मकान गिर गया। इसमें रमजान के घायल होने की खबर है।