फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: A man commits suicide after jumping into rapti river.

Balrampur: सूदखोर दबंगों की धमकी से सहमा व्यक्ति नदी में कूदा, मौत, मारपीट की थी

Fri, 13 Jun 2025 02:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गौरा चौराहा (बलरामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, गौरा चौराहा (बलरामपुर) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Jun 2025 02:43 PM IST
सार

बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा में एक व्यक्ति ने सूदखोरों की धमकी और मारपीट से परेशान होकर राप्ती नदी में कूदकर जान दे दी।
 

विज्ञापन
Balrampur: A man commits suicide after jumping into rapti river.
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर के गौर चौराहा क्षेत्र के चीलही खुर्द रेवारी गांव में रह रहे रमेश सिंह (50) ने राप्ती नदी में कूद कर जान दे दी। रमेश सिंह के पुत्र रजनीश सिंह ने बताया गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के आटा पूरे जुड़ावन के ओम प्रकाश सिंह ने सूद पर कर्ज देते हैं, वह बृहस्पतिवार को 20 लोगों के साथ घर पर आए और पिता पर पांच लाख बकाया होने की बात कह कर रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन


रजनीश ने बताया कि देर रात तक बहस हुई। पिता ने बताया कि वह पूरा बकाया लौटा चुके हैं। अब बेवजह यह लोग दबाव बना रहे हैं। दरअसल रमेश सिंह भी मूल रूप से गोंडा के परसपुर आटा पूरे जुड़ावन गांव के ही निवासी हैं। रजनीश ने बताया कि वर्ष 2005 से उनके पिता परिवार के साथ बलरामपुर के गौरा चौराहा क्षेत्र में आकर घर बनाकर रहने लगे थे। इतने दिनों बाद सूद का काम करने वालों ने पिता को मारा-पीटा और धमकाया तो वह बृहस्पतिवार की रात 12 बजे चले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को राप्ती नदी में उनका शव मिला है। रमेश की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। थाने पर शुक्रवार को मृतक के बेटे ने ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नदी से शव निकाला जा चुका है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed