फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: A man arrested related to solver gang of Police bharti.

Balrampur: पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग को ठेका देने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, देवरिया में छापा मारकर कार

Fri, 31 May 2024 06:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 May 2024 06:12 PM IST
सार

मामले में दो और आरोपियों के नाम सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। गिरफ्तार अभ्यर्थी ने सॉल्वर गैंग को ठेका दिया था।

विज्ञापन
Balrampur: A man arrested related to solver gang of Police bharti.
गिरफ्तार हुआ अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्घ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। देवरिया से उस अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है जिसने परीक्षा पास कराने का ठेका साल्वर गैंग को दिया था। शहर की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए एक महीने से मशक्कत कर रही थी। बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने देवरिया में डेरा डाल दिया था और उसके घर के बाहर से ही गिरफ्तारी की। अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले में दो और लोगों की तलाश हो रही है।

विज्ञापन


बीते 18 फरवरी को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। उसी दिन परीक्षा में साल्वर गैंग से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। बलुहा चौकी प्रभारी अविरल शुक्ल ने उसी दिन बिहार के मुंगेर जनपद के असरगंज थाना क्षेत्र के मनगरवा निवासी सॉल्वर नितिश कुमार को पकड़ा था। उस समय नितिश देवरिया के थाना भटनी क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी उपेंद्र यादव के स्थान पर परीक्षा देते धरा गया था। पुलिस के हाथ उपेंद्र नहीं लग सका था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जानलेवा हुई गर्मी: अचानक तबीयत बिगड़ी कल रात से अब तक पांच की मौत, डॉक्टर बोले- जरूरी हो तभी घर से निकलें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड... नौतपा के छठे दिन 166 की मौत; जानें कब से मिलेगी राहत


एएसपी के निर्देश पर बनी शहर की टीम ने उपेंद्र की छानबीन किया तो बीते माह से उपेंद्र घर पर नहीं था। उसका लोकेशन बृहस्पतिवार को पुलिस को मिला। चौकी प्रभारी अविरल अपनी टीम के साथ देवरिया रवाना हुए और घेराबंदी करके साल्वर गैंग को परीक्षा पास कराने का ठेका देने वाले उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को आरोपित को न्यायालय पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, अब पुलिस दो और आरोपितों की तलाश में जुट गई है, माना जा रहा है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने की पूरी योजना में उन दोनों की अहम भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed