बलिया हत्याकांड: अखिलेश का हमला, कहा-‘क्या सत्ताधारी दल के आरोपी की भी गाड़ी पलटेगी या नहीं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक में एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मियों के सामने भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए।
इस हत्याकांड को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोला है। इसके अलावा यूपी कांग्रेस के एक दल के भी गांव पहुंचने की खबर है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोपी के सत्ताधारी दल से जुड़े होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अब ये देखना है कि क्या एनकाउंटरवाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं।
अखिलेश यादव ने लिखा कि बलिया में सत्ताधारी भाजपा के एक नेता के एसडीएम और सीओ के सामने खुलेआम एक युवक की हत्या कर फ़रार हो जाने से उप्र में क़ानून व्यवस्था का सच सामने आ गया है। अब देखें क्या एनकाउंटर वाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं।
बलिया में सत्ताधारी भाजपा के एक नेता के, एसडीएम और सीओ के सामने खुलेआम, एक युवक की हत्या कर फ़रार हो जाने से उप्र में क़ानून व्यवस्था का सच सामने आ गया है.
अब देखें क्या एनकाउंटरवाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं. #नहीं_चाहिए_भाजपा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 16, 2020
यू.पी. में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आयेदिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहाँ कानून-व्यवस्था काफी दम तोड़ चुकी है। सरकार इस ओर ध्यान दे तो यह बेेहतर होगा। बी.एस.पी. की यह सलाह।
— Mayawati (@Mayawati) October 16, 2020
वहीं, कांग्रेस नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके अजय राय ने योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीटर पर घटना का वीडियो शेयर कर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पूरा उत्तर प्रदेश आज अगर दहशत की आग में जल रहा है तो उसका मूल कारण भाजपा के नेताओं की गुंडागर्दी ही है। खुलेआम पुलिस के सामने युवक को गोली मार देना एक भाजपा संरक्षित अपराधी ही कर सकता है। जहां भाजपा, वहां अपराध।