फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bakrid: Muslim Personal Law Board appeals to Muslims, take care in sacrifice, don't hurt anyone's feelings

Bakrid : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों से की अपील, कुर्बानी में रखें ख्याल, न हो किसी की भावनाएं आहत

Fri, 08 Jul 2022 08:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Jul 2022 08:02 AM IST
सार

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बकरीद के सिलसिले में एडवाइजरी जारी कर कुर्बानी करते समय की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की अपील की।

विज्ञापन
Bakrid: Muslim Personal Law Board appeals to Muslims, take care in sacrifice, don't hurt anyone's feelings
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि कुर्बानी करना वाजिब है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि कुर्बानी करने में ऐसा काम न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे और और अमन व भाईचारे को नुकसान के साथ ही गंदगी फैले। 

विज्ञापन


मौलाना ने जारी बयान में कहा कि बकरीद मुसलमानों का अहम त्योहार है, जो याद दिलाता है कि अल्लाह की खातिर हर तरह की कुर्बानी के लिए तैयार रहना चाहिए। बकरीद में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है लेकिन शरीयत का ये हुक्म मालदार मुसलमानों के लिए है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद जानवरों के गंदे हिस्से को सड़क या अन्य खुली जगहों पर न फेंके। ऐसा करना शरीयत के खिलाफ तो है ही, स्वास्थ्य के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर तय कूड़ा फेंकने की जगहों पर इसे फेंका जाए। 
विज्ञापन


कुर्बानी करने की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर न करें अपलोड
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बकरीद के सिलसिले में एडवाइजरी जारी कर कुर्बानी करते समय की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हीं जानवरों की कुर्बानी की जाए, जिन पर कोई कानूनी पाबंदी नहीं। खुली जगह, सड़क के किनारे, गली और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed