फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bakrid: 33,340 Idgahs, Namaz will be offered in mosques, Police will be monitored with chalk, CCTV and drones

UP : बकरीद आज, स्पेशल DGP प्रशांत कुमार का निर्देश- सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें, मार्ग बाधित न होने पाए

Thu, 29 Jun 2023 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Jun 2023 12:29 AM IST
सार

प्रदेश में 33,340 ईदगाह, मस्जिदों में ईद उल जुहा की नमाज अदा की जाएगी। सभी जनपदों में 2213 संवेदनशील स्थान है जहां पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bakrid: 33,340 Idgahs, Namaz will be offered in mosques, Police will be monitored with chalk, CCTV and drones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए है। बकरीद आज है। प्रशांत कुमार के मुताबिक प्रदेश में 33 हजार 340 ईदगाह, मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इनमें सभी जिलों में 2213 संवेदनशील स्थान एवं ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं।

विज्ञापन


व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 238 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी एसडीआरएफ, 7 कंपनी सीएपीएफ और 7570 ट्रेनी दरोगा तैनात किए हैं। यूपी 112 के 4800 वाहन तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी के किए इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान साफ-सफाई विद्युत व्यवस्था का पूरा ध्यान रखें। सिविल डिफेंस के साथ 2416 गोष्ठियां की गई हैं। इनमें खास तौर यह बताया गया है कि मार्ग बाधित कर कोई भी धार्मिक आयोजन न करें। गैर परंपरागत आयोजन भी न किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी प्रदेश वासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्यपाल ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-अजहा के त्योहार का मर्म त्याग तथा सेवा की भावना है। ऐसे पर्वों के माध्यम से सभी लोगों को खुशियां बांटने और दुःख कम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed