फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bajrangee bhaijaan to be tax free in UP.

यूपी में टैक्स फ्री हुई 'बजरंगी भाईजान'

Tue, 21 Jul 2015 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jul 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
Bajrangee bhaijaan to be tax free in UP.

प्रदेश में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को टैक्स फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को इसकी घोषणा की। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जाने-माने फिल्म निर्देशक कबीर खान ने सोमवार को मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को यूपी में टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की असीम सम्भावनाएं हैं। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने आकर्षक और सुविधाजनक फिल्म नीति बनाई है, जिससे प्रदेश में फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग करने पर हर संभव राज्य में मिलेगी मदद

Bajrangee bhaijaan to be tax free in UP.

नई फिल्म नीति ने बड़ी संख्या में निर्माताओं को प्रदेश में फिल्में बनाने के लिए आकर्षित किया है।

प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है और लगातार शूटिंग संबंधी प्रस्ताव आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं को राज्य में शूटिंग करने पर प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग व मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए दो फिल्म सिटी बनाने का काम चल रहा है। एक फिल्म सिटी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तथा दूसरी ट्रांस गंगा हाइटेक सिटी परियोजना उन्नाव में विकसित की जाएगी।

फिल्म सिटी के माध्यम से प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध हो जाएगी। दोनों फिल्म सिटी पर कुल मिलाकर 650 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इनसे लगभग 9 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed