{"_id":"59dfc0bc4f1c1bdb538b7301","slug":"bail-to-samajwadi-party-mlc-suneel-sajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा एमएलसी सुनील साजन की जमानत मंजूर, आगजनी के मामले में भेजे गए थे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा एमएलसी सुनील साजन की जमानत मंजूर, आगजनी के मामले में भेजे गए थे जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुनील साजन
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2010 में आगजनी के तीन मामलों में आरोपी सपा के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन की जमानत अर्जी गुरुवार को विशेष न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा ने मंजूर कर ली।
विज्ञापन
बुधवार को उन्होंने निचली अदालत में आत्मसमर्पण किया था। अदालत ने साजन की अंतरिम जमानत खारिज कर दी थी। इसके बाद वह जेल भेज दिए गए थे। इसके बाद सत्र अदालत में अंतरिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई।
विज्ञापन
राजधानी के थाना आशियाना क्षेत्र में बस नंबर यू पी 33 टी2553 को कुछ लोगों ने आग लगा दी। वहीं थाना कृष्णा नगर व हजरतगंज में भी इस मामले की रिपोर्ट लिखी गई। इस मामले में साजन को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन