Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Woman carrying child in her lap falls from bike while going to hospital, dies

Bahraich: बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल जा रही महिला बाइक से गिरी... मौत, बच्चा गंभीर घायल

Wed, 19 Nov 2025 12:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Nov 2025 12:47 PM IST
सार

हादसा बहराइच के रामगांव के मेटुकहा के पास हुआ। डॉक्टरों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन
Bahraich: Woman carrying child in her lap falls from bike while going to hospital, dies
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक पर बैठकर अस्पताल जा रही एक महिला अचानक गाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, महिला अपनी गोद में एक बच्चे को लिए हुई थी। बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


घटना रामगांव इलाके के मेटुकहा के पास की है। खसहा मोहम्मदपुर गांव की रहने सुनीता (40) बुधवार सुबह बाइक पर बैठकर बहराइच की तरफ जा रही थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी सुनीता सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनीता को मृत घोषित कर दिया। मृतका के जेठ ओम प्रकाश ने बताया कि सुनीता बच्चे को लेकर अस्पताल जा रही थीं तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed