फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Was raping minor daughter for two years, mother filed a case

बहराइच : दो साल से नाबालिग बेटी संग कर रहा था दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 26 Aug 2021 09:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Aug 2021 09:49 AM IST
सार

दो साल से पिता द्वारा की जा रही हैवानियत की जानकारी बुधवार को उसकी मां को हुई। सच जानकर मां अचंभित रह गई और चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी।

विज्ञापन
Bahraich: Was raping minor daughter for two years, mother filed a case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बहराइच में सुजौली थाना क्षेत्र में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दो साल से हैवान बना पिता अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी के साथ पिता द्वारा की जा रही हैवानियत के बारे में मां को जानकारी हुई तो वह बेटी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेटी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी को पिछले दो सालों से डरा-धमका कर हवस का शिकार बना रहा था। लोकलाज व डर के कारण बेटी अपने पिता की हैवानियत को सहती रही। दो साल से पिता द्वारा की जा रही हैवानियत की जानकारी बुधवार को उसकी मां को हुई। सच जानकर मां अचंभित रह गई और चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। होश आने पर खुद आप को संभालते हुए बेटी के साथ मां सुजौली थाने पहुंची और अपने ही पति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


सुजौली थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed