Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Two youths killed, one injured in collision between truck and bike, were not wearing helmets.

Bahraich: ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल, हेलमेट नहीं लगाए थे...कर रहे थे ट्रिपलिंग

Sun, 23 Nov 2025 06:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Nov 2025 06:52 PM IST
सार

बहराइच में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। तीनों हेलमेट नहीं पहने थे और ट्रिपलिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
Bahraich: Two youths killed, one injured in collision between truck and bike, were not wearing helmets.
- फोटो : एडोव

विस्तार

बहराइच के नानपारा-बहराइच मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन


रामगांव थाना के बेहननपुरवा चाकूजोत गांव निवासी इसरार (20), अरुण (16) और अक्षय कुमार (15) शादी समारोहों में मंडप सजाने का काम करते थे। शनिवार को भी तीनों सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक लॉन में आयोजित विवाह कार्यक्रम में काम करने के बाद रात में एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वे नानपारा-बहराइच मार्ग पर झिंगहाघाट पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


तेज टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिए अरुण पर चढ़ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल इसरार और अक्षय को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इसरार को मृत घोषित कर दिया। अक्षय के पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में हुई पहचान: हादसे के समय मृतकों की पहचान नहीं हुई थी, दुघर्टना में घायल अक्षय भी बेहोश था। सुबह 11 बजे अक्षय को होश आने के बाद सभी की पहचान हो सकी।


लापरवाही से गई दो जानें: हादसे के बाद पुलिस ने बताया कि तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे और ट्रिपलिंग कर रहे थे। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी हादसे का बड़ा कारण बनी। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। रामगांव थानाध्यक्ष मदनलाल ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और ओवरलोडिंग से बचें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed