फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Tiger attacked a farmer working in sugarcane field, died on the spot due to chewing on his neck

बहराइच: गन्ने के खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, गर्दन चबाने से हुई मौके पर मौत

Mon, 21 Oct 2024 07:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Oct 2024 07:30 AM IST
सार

Tiger attack in Bahraich: बहराइच जिले में एक बाघ ने एक किसान को मौत के घाट उतार दिया। बाघ ने उसकी गर्दन पर हमला किया। गर्दन चबाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bahraich: Tiger attacked a farmer working in sugarcane field, died on the spot due to chewing on his neck
जिले में बाघ का आतंक भी रहा है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भेड़िए और तेंदुए की दहशत के बीच बहराइच जिले में एक बाघ ने किसान पर हमला करके उसकी जान ले ली। जिले के कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज में खेत गए किसान रत्तीराम(45) पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाघ रत्तीराम की गर्दन चबा गया और उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा त्रिलोकीगौड़ी निवासी किसान रत्तीराम(45) रविवार को खेत में गन्ने की पत्ती तोड़ रहे थे। इस दौरान उन पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। बाघ किसान की गर्दन चबा गया। रत्तीराम की चींख सुन ग्रामीण परिजन दौड़े लेकिन तब तक बाघ सिर व गर्दन चबा गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। खेत में क्षत विक्षत शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से लगातार खेतों के आसपास बाघ दिख रहा है।
विज्ञापन


 जिसको लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन वन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। जिससे रत्तीराम की मौत हो गई। थाना प्रभारी हरीश सिंह ने गुस्साई ग्रामीणों की समझाबुझा कर शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सूचना पर वन दरोगा राघवेंद्र प्रताप सिंह, मुंसी मोहम्मद उमर, वाचर विकास राजपूत भी पहुंचे और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि रविवार को लगभग पांच बजे की घटना है। बाघ के हमले में मृत रत्तीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed