फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich, Shravasti and Balrampur' half of the population is still poor.

NITI Aayog: बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर की आधी आबादी आज भी गरीब, ये दो हैं यूपी के सबसे अमीर जिले

Sat, 22 Jul 2023 04:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Jul 2023 04:00 PM IST
सार

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर की आधी आबादी आज भी गरीब है। हालांकि, पहले की तुलना में इन जिलों में सुधार दिख रहा है।
 

विज्ञापन
Bahraich, Shravasti and Balrampur' half of the population is still poor.
नीति आयोग के आंकड़ों पर आधारित। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गरीबी को लेकर नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट में देवीपाटन मंडल के तीन जिले प्रदेश में शीर्ष पर हैं। बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में औसतन आधी आबादी आज भी गरीब है। दूसरी तरफ अमीरों की श्रेणी में शीर्ष पर गाजियाबाद है। दूसरे नंबर लखनऊ और तीसरे नंबर पर कानपुर का कब्जा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर आज भी गरीबी की श्रेणी में सबसे ऊपर हैं। हालांकि सात साल पहले की तुलना में इनकी स्थिति में सुधार हुआ है। 2015-16 में बहराइच में 72, श्रावस्ती में 74 और बलरामपुर में 70 फीसदी आबादी गरीब थी। पर अब वहां क्रमश: 55, 50 और 42 फीसदी आबादी ही गरीबी रह गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: जल्द भाजपा का दामन थामेंगे सपा-बसपा के कई नेता, दोनों विपक्षी दलों में सेंधमारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीएल संतोष आज लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करेंगे, सोशल मीडिया टीम की भी लेंगे बैठक


सबसे अमीर जिले गाजियाबाद में गरीबों की संख्या सबसे कम 7 फीसदी है। इसके बाद लखनऊ व कानपुर में क्रमश: 9-9 फीसदी गरीब आबादी है। अमीरी में चौथे नंबर पर गौतमबुद्धनगर व पांचवें पर हापुड़ है। पूरे प्रदेश की बात करें तो गांवों में पहले 44 फीसदी लोग गरीब थे। अब ये घटकर 26 फीसदी रह गए हैं। शहरों में पहले 17 फीसदी लोग गरीब थे, जो अब घटकर 11 फीसदी रह गए हैं।

इन मानकों पर हुई परख
गरीबी के लिए जिलों को मुख्य रूप से तीन मानकों स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के आधार पर परखा गया। इसमें जिलों को पोषण, जन्म व मृत्यु दर, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के स्कूल जाने की उम्र, स्कूल में उपस्थिति, ईंधन, एलपीजी, सफाई, शौचालय, आवास, पीने का पानी, बिजली, संपत्ति, बैंक खातों को आधार बनाया गया।

गरीबी में शीर्ष 10 जिले (आंकड़े प्रतिशत में)
जिला -- वर्ष 2016 -- 2021
बहराइच -- 72 -- 55
श्रावस्ती -- 74 -- 50
बलरामपुर -- 70 -- 42
बंदायू -- 57 --  40
सीतापुर -- 57 -- 40
सिद्धार्थनगर -- 57 -- 37
संभल -  -  -- 35
खीरी -- 60 -- 35
हरदोई -- 51 -- 34
बांदा -- 40 --  34

सबसे कम गरीबी वाले शीर्ष 10 जिले (प्रतिशत में)
जिला वर्ष -- 2016 -- 2021
गाजियाबाद -- 17 -- 7
लखनऊ -- 12  -- 9
कानपुर नगर -- 14 -- 9
गौतम बुद्ध नगर -- 15  -- 12
हापुड़ --  -   -- 13
मुजफ्फरनगर -- 30  -- 13
मेरठ  -- 21 -- 13
मऊ -- 33 -- 13
बागपत -- 14  --  21
झांसी -- 20 -- 15

हर क्षेत्र में सुधरी प्रदेश की स्थिति
सुविधा -- पहले -- अब
पेयजल -- 3.66 -- 2.06
बिजली -- 27.43 -- 9.16
संपत्ति -- 12.44 -- 7.80
बैंक खाते --  4.87 -- 2.96 (आंकड़े फीसदी में)

गरीबी घटाने में यूपी-एमपी से आगे बिहार
बिहार में गरीबों का अनुपात 51.89 से घटकर 33.76 रह गया है। देश में गरीबी सूचकांक में ये सबसे तेज कमी है। इसीलिए बिहार शीर्ष पर है। इसके बाद सबसे तेज कमी मध्य प्रदेश और यूपी में देखी गई। यहां गरीबों का अनुपात क्रमश: 20.63 व और 22.93 फीसदी रह गया है। गरीबों की संख्या के मामले में पिछले पांच वर्ष में 3.43 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकलने के साथ यूपी शीर्ष पर है। इसके बाद बिहार (2.25 करोड़) और मध्य प्रदेश (1.36 करोड़) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed