{"_id":"5fa052bad1aecd08dc2db8de","slug":"bahraich-road-accident-pilgrims-agonize-kept-on-road-for-four-hours-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहराइच हादसा: सड़क पर चार घंटे तड़पते रहे जायरीन, भयानक था मंजर, फंसे लोगों को निकालने में खून से लाल हुई खाकी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच हादसा: सड़क पर चार घंटे तड़पते रहे जायरीन, भयानक था मंजर, फंसे लोगों को निकालने में खून से लाल हुई खाकी वर्दी
Tue, 03 Nov 2020 12:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल में परिवार की सलामती की दुआ कुबूल होने का अहसास और आंखों में घर पहुंचने का ख्वाब सड़क हादसे ने छीन लिया। दिल दहलाने वाले हादसे ने छह लोगों की जिंदगी छीन ली। समय से एंबुलेंस न आने से चार घंटे तक सभी घायल सड़क पर तड़पते रहे। वर्दी के रूप में खुदा बनकर सामने आने वाले पुलिसकर्मियों ने प्राइवेट वाहनों को रोककर अस्पताल भेजने का काम किया, लेकिन तब तक भी काफी देर हो चुकी थी।
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
घायलों का कहना है कि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो अस्पताल में इलाज शुरू होने से कई की जान बच सकती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मरने वालों के प्रति शोक जताया है। संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम ने अधिकारियों को समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। बहराइच-गोंडा हाईवे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे ने छह लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी।
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर से चलकर अंबेडकरनगर के किछौछा में जियारत कर परिवार की सलामती की दुआ मांगकर लौट रहे परिवार की खुशी कब गम में बदल गई, यह कोई समझ नहीं सका। आठ साल का मासूम शकील के आंखों में घर पहुंचकर खरीदे हुए खिलौनों से खेलने के अरमान भी हादसे में बंद हुई धड़कन के साथ खत्म हो गए। यह किसी को नहीं मालूम था कि सुकून की दुआ मांगने गए परिवार के लोग जख्म देकर दुनिया को अलविदा कह देंगे। बहराइच के पयागपुर में हुए सड़क हादसे ने कई परिवार के मुखिया छीन लिए तो कई के आंगन की खिलखिलाहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मां के आंखों में बेटी के हाथों को मेंहदी से सजाने के सपने भी गाड़ी के शीशे के साथ चूर हो गए। हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर गाड़ी में ही दबकर फंस गया। उसे निकालने में पुलिस वालों की वर्दी भी खून से लथपथ हो गई। पयागपुर हादसे में घायल जायरीन इशरार अहमद ने बताया कि रविवार रात लगभग 11:30 बजे पयागपुर में किसी वाहन ने वैन को टक्कर मार दिया। ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया था। अन्य लोग घायल हो गए थे। हम लोगों को सोमवार सुबह 03:17 पर अस्पताल भेजवाया गया। अगर समय से एंबुलेंस मिल जाती तो शायद कुछ लोगों की जान बच जाती।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह मौके पर पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर देखकर सभी को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। हादसे में घायलों का हालचाल लेने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे अस्पताल पहुंचे।