{"_id":"67c6aa8f0cd25c98b40d4111","slug":"bahraich-revenue-inspector-s-son-hanged-himself-dead-body-found-hanging-in-room-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: राजस्व निरीक्षक के पुत्र ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: राजस्व निरीक्षक के पुत्र ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे लटकता मिला शव
Tue, 04 Mar 2025 03:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Mar 2025 03:33 PM IST
सार
बहराइच की नानपारा तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक का शव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच की नानपारा तहसील में राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात रामपाल चौधरी का पुत्र बहराइच स्थित किसान आश्रम में रह कर पढ़ाई करता था। उसने सोमवार रात को अपने कमरे में फांसी लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के पहले उसने किसी से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
सुजौली थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव निवासी अमन (25) पुत्र रामपाल चौधरी शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के किसान आश्रम में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। वह शिक्षक बनने के लिए कोचिंग भी करता था। सोमवार रात करीब 10 बजे अमन किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद कमरे में गया और फंदे से लटक गया। अमन का फोन रिसीव न होने पर उसके साथी छात्र कमरे पर गए। सभी ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार को सूचना दी गई।
विज्ञापन
अमन कि पिता नानपारा तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात है। अमन उनका इकलौता पुत्र था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन