फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bahraich rally-narendramodi-modirally-murli manohar joshi-upgovt-patnablast

बहराइच रैली में भी धमाके का डर!

Sun, 27 Oct 2013 08:56 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
bahraich rally-narendramodi-modirally-murli manohar joshi-upgovt-patnablast

मोदी की रैली से ठीक पहले पटना में दो बम धमाकों ने यूपी की बहराइच रैली के लिए भी आशंकाएं खड़ी कर दी हैं।

विज्ञापन


भले ही सीरियल विस्फोट पटना में हुए हों, लेकिन इसका आंच यूपी तक पहुंच गई है। अब एक डर दहशत में बदल गया है कि बहराइच में होने वाली मोदी की रैली में कुछ अनहोनी न हो जाए।


शायद यही वजह है कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने प्रदेश सरकार से मोदी की बहराइच समेत अन्य सभी रैलियों की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए: क्या वाराणसी में ही मुरली बजाएंगे मोदी?


राजधानी में मीडिया से मुखातिब जोशी ने कहा, प्रदेश और केंद्र सरकार को नरेन्द्र मोदी की पटना रैली से पहले धमाकों के कारणों की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए।

धमाकों का उद्देश्य क्या था, इसके पीछे कौन सी ताकतें हैं, स्थानीय, देशी या विदेशी, यह जांच होनी चाहिए।

प्रदेश और केंद्र सरकार यह भी बताए कि रैली की सुरक्षा को लेकर क्या तैयारियां की गईं थी और इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए क्या व्यवस्थाएं थी।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड में बिना पानी पिये बोले मोदी

उन्होंने कहा कि रैली से पहले धमाकों की घटनाएं चिंताजनक संकेत हैं। आने वाले दिनों में मोदी और अन्य नेताओं की तमाम रैलियां होनी हैं।

पहले चार राज्यों में और फिर देश में आम चुनाव होने हैं। केंद्र और राज्य सरकारें ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चत करें कि आगे से इस तरह की घठनाएं न हों।

यह लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी बहराइच रैली के लिए प्रदेश सरकार को अपने स्तर से पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।

क्या हो रहा है यूपी के सियासी गलियारों में...जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed