{"_id":"669e551ae23ee01adc09243f","slug":"bahraich-people-of-a-particular-community-molest-girls-attack-with-knife-five-injured-tension-in-the-area-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: समुदाय विशेष के लोगों ने युवतियों से की छेड़खानी, चाकू से हमला, पांच घायल, इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: समुदाय विशेष के लोगों ने युवतियों से की छेड़खानी, चाकू से हमला, पांच घायल, इलाके में तनाव
Tue, 23 Jul 2024 05:55 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:55 AM IST
सार
Bahraich: बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली के बोधवा चौराहे पर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच जिले की कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बोधवा चौराहे पर रविवार को मांस काट रहे एक चिकवा ने बाइक से बाजार जा रही तीन युवतियों को गलत इशारा किया। जिसका युवतियों ने विरोध किया तो मांस काट रहे लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर युवतियों सहित पांच लोगों को चाकू व छूरी मारकर घायल कर दिया। इस घटना से आस पास इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छह लोगों को हथियार सहित गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन युवतियां बाइक से कपड़ा खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। रविवार शाम चार बजे सभी बोधवा चौराहा पहुंची तो एक चिकवा ने गलत इशारा किया। जिस पर युवतियों ने विरोध जताया। तो समुदाय विशेष के लोगों ने बोगदा व धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार के ही एक युवक व महिला को भी चाकू व छुरी मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण डाॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कोतवाली आकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बोधवा निवासी सलमान, असलम, हलीम, कलीम उर्फ इब्राहीम, मुबारक, रहीस, निजाम, अबरार और शमशेर पर एससीएसटी एक्ट, छेड़खानी, जानलेवा हमला, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। हमलावरों में से सलमान, असलम, इब्राहिम, हलीम, गुलफान सहित छह लोगों को ककरी मोड़ के पास से सोमवार की सुबह दो चाकू, बोगदा, तीन डंडा सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन