फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich patient's condition worsens after consuming medicine sent online

Lucknow News: ऑनलाइन भेजी गई दवा खाने से बहराइच के मरीज की हालत बिगड़ी

Thu, 23 Jan 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bahraich patient's condition worsens after consuming medicine sent online
रायबरेली। एम्स के पास संचालित भारत फॉर्मेसी से ऑनलाइन भेजी गई दवा खाने से बहराइच के एक मरीज की हालत बिगड़ गई। पीड़ित प्रखर मिश्रा की शिकायत के बाद बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित दवा की दुकान में छापा मारा और दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। मेडिकल स्टोर संचालक ऑनलाइन दवा भेजने का आर्डर नहीं दिखा पाया। चिकित्सक की सलाह से संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले। संचालक को नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन


बहराइच जिले के रहने वाले प्रखर मिश्रा ने बताया कि अपने हाथ की सर्जरी के बाद उन्होंने माइकोफिनालेट दवा ऑनलाइन मंगवाई थी। 60 टैबलेट एम्स के पास स्थित भारत फॉर्मेसी ने ऑनलाइन भेजीं। आरोप लगाया कि दवा खाने के बाद हाथ में सूजन और दर्द शुरू हो गया और उनकी हालत खराब हो गई। मेडिकल स्टोर के संचालक को फोन किया तो उसे दवा को वापस लेने पर 50 प्रतिशत की कटौती की बात कही। इतना ही नहीं दवा वापस लेने के बाद भी पैसा भी वापस नहीं किया।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सामने शिकायतकर्ता को संचालक से दवा के रुपये वापस करवाए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि ऑनलाइन दवा भेजने के संबंध में मेडिकल स्टोर संचालक अभिलेख नहीं दिखा गया। उसे नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed