फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich News: The young man who went to guard the farm died alive under suspicious circumstances

Bahraich News : खेत में रखवाली करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलकर मौत

Fri, 06 Jan 2023 04:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Jan 2023 04:11 PM IST
सार

बहराइच जिले में कोतवाली देहात अंतर्गत खोरिया शफीक गांव निवासी लौकी प्रसाद (35) पुत्र धर्म राज का खेत गांव से बाहर है। खेत में इस समय गेहूं और सरसो की फसल लगी हुई है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात को लौकी प्रसाद खेत की रखवाली के लिए गया था।

विज्ञापन
Bahraich News: The young man who went to guard the farm died alive under suspicious circumstances
मौके पर मौजूद ग्रामीण और बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत में रखवाली करने के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों व  पुलिस  को दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

बहराइच जिले में कोतवाली देहात अंतर्गत खोरिया शफीक गांव निवासी लौकी प्रसाद (35) पुत्र धर्म राज का खेत गांव से बाहर है। खेत में इस समय गेहूं और सरसो की फसल लगी हुई है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात को लौकी प्रसाद खेत की रखवाली के लिए गया था। खेत में बने फूस के मडहे में सो गया। शुक्रवार सुबह गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए पहुंचे तो देखा कि युवक का शव जला हुआ खेत में पड़ा हुआ है। साथ ही फूस का मकान भी जला हुआ था। इस पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 

परिवार के लोगों को सूचना दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। देहात कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। प्रथम दृष्टया  सोते समय जल रहे अलाव की चपेट में आने से युवक की मौत प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed