{"_id":"66d0bf9eceae38fd8608bd23","slug":"bahraich-news-loot-with-a-bc-sannchalak-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News : बीसी संचालक से तमंचे की नोक पर साढ़े तीन लाख की लूट, लोहे की राड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News : बीसी संचालक से तमंचे की नोक पर साढ़े तीन लाख की लूट, लोहे की राड से पीटा
Fri, 30 Aug 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:10 AM IST
सार
लुटेरों से बचने के लिए बीसी संचालक ने अपना रुपयों से भरा बैग गन्ने के खेत में फेंक दिया।लुटेरों ने फिर कट्टे की बट से मारा पीटा और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल हुआ बीसी संचालक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के जरवलरोड पर कट्टे की नोक पर बीसी संचालक से लुटेरे साढे तीन लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बीसी संचालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक जरवलरोड के बीसी संचालक रहमत अली अपनी दुकान बंद कर जो कि झुकिया में संचालित है से अपने घर आदमपुर जा रहे थे। झुकिया से आदमपुर मार्ग पर ईदगाह के निकट तीन बाइक सवार लुटेरों ने बीसी संचालक को रोक लिया। बीसी संचालक को लुटेरों ने लोहे की राड से मारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
लुटेरों से बचने के लिए बीसी संचालक ने अपना रुपयों से भरा बैग गन्ने के खेत में फेंक दिया। लुटेरों ने फिर कट्टे की बट से मारा पीटा और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना बीसी संचालक ने जरवलरोड पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लहूलुहान बीसी संचालक रहमत अली को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है।