फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Maid committed theft to make her lover financially strong, both were sent to jail

Bahraich: नौकरानी ने प्रेमी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए की चोरी, दोनों को जेल भेजा गया

Mon, 26 May 2025 09:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 May 2025 09:01 PM IST
सार

बहराइच में एक नौकरानी ने अपने प्रेमी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए अपने मालिक के घर का खजाना साफ कर दिया। हालांकि, दोनों को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Bahraich: Maid committed theft to make her lover financially strong, both were sent to jail
चोरी के बाद घर में फैला सामान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अक्सर आपने सुना होगा कि महिला प्रेमिका को खुश करने के लिए प्रेमी किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं लेकिन जनपद बहराइच में जो घटना सामने आई है वह बेहद हैरान करने वाली है। घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने प्रेमी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मालिक के घर का खजाना साफ कर दिया और लाखों का गहना व नगदी लेकर फरार हो गयी।

विज्ञापन


हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली नगर इलाके के बसीरगंज निवासी साहिल सगीर के घर में हुई बड़ी चोरी के बाद जब पुलिस ने जांच की तो घर में काम करने वाली नौकरानी ही चोर निकली।
विज्ञापन


पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया था तो उसने बताया कि अपने प्रेमी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए नौकरानी और उसके प्रेमी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed