{"_id":"683855d00d4b9dd6a00a2670","slug":"bahraich-leopard-hiding-in-a-culvert-on-the-side-of-the-road-on-the-main-road-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: मुख्यमार्ग पर सड़क किनारे पुलिया में छिपा बैठा तेंदुआ, भीड़ पर झपटा... फिर छिप गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: मुख्यमार्ग पर सड़क किनारे पुलिया में छिपा बैठा तेंदुआ, भीड़ पर झपटा... फिर छिप गया
Thu, 29 May 2025 06:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 May 2025 06:10 PM IST
सार
बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गिरिजापुरी पेट्रोल पम्प से सुजौली मार्ग पर एक पुलिया में तेंदुआ छिपकर बैठ गया। पुलिस ने इलाके से लोगों को हटा दिया है। हालांकि, इस दौरान तेंदुए ने भीड़ पर झपट्टा भी मारा।
विज्ञापन
इलाके में दहशत का माहौल है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गिरिजापुरी पेट्रोल पम्प से सुजौली मार्ग पर कारीकोट हजारी पुरवा गांव में सड़क के किनारे अनवर वारसी नाम के फार्महाउस के सामने पुलिया में तेंदुआ 4 बजे शाम से बैठा छिपा बैठा हुआ है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित है।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज टीम से वन दरोगा अरविंद गौतम व पड़ोस के निशानगाड़ा रेंज से वन दरोगा मुनीश कुमार व वन रक्षक कौशल किशोर सिंह टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए पर निगरानी की जा रही है। तेंदुआ एक बार पुलिया से बाहर निकलकर लोगों पर दौड़ चुका है जिसके बाद वह फिर से पुलिया में छिप कर बैठ गया है।
विज्ञापन
तेंदुआ देखे जाने पर सबसे पहले पहुंचे बाघ मित्र राजेश मौर्य मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा लगातार एक घंटे तक भीड़ को काबू में किया गया है। वन विभाग द्वारा सड़क पर दोनों ओर से आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन