फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Elder brother killed younger brother in Jarwal thana kshetra

Bahraich News: बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा, फरार

Fri, 21 Jun 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jun 2024 12:13 AM IST
सार

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आबिद आसपास के छत पर मौजूद युवतियों से नशे में गलत इशारे कर रहा था। जिसके चलते छोटे भाई आमिर ने मना किया। इस पर बड़ा भाई नाराज हो गया। उसने छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

विज्ञापन
Bahraich: Elder brother killed younger brother in Jarwal thana kshetra
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी बड़े भाई ने छोटे भाई की बृहस्पतिवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जरवल रोड थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जरवल के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी आमिर बेहना (22) की उसके बड़े भाई आबिद ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आबिद आसपास के छत पर मौजूद युवतियों से नशे में गलत इशारे कर रहा था। जिसके चलते छोटे भाई आमिर ने मना किया।
विज्ञापन


इस पर बड़ा भाई नाराज हो गया। उसने छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा। चाकू मारने वाला युवक फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed