फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Dead body of a farmer was murdered and thrown in the canal

Bahraich: किसान की हत्याकर शव नहर में फेंका, गमछे से बंधे थे हाथ, शरीर पर मिले चोट के निशान

Sun, 23 Feb 2025 02:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Feb 2025 02:35 PM IST
सार

हत्यारोपी ने किसान के हाथ पांव में ईंट बांधकर नहर में फेंका था जिससे कि शव पानी में नीचे बैठ जाए। परिजनों को शव नहर में उतराता मिला।

विज्ञापन
Bahraich: Dead body of a farmer was murdered and thrown in the canal
नहर में मिला किसान का शव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के भगहरिया साइफन नहर में रविवार की सुबह किसान की हत्या कर शव को हाथ पैर बांधकर फेंक दिया गया। जब काफी देर तक वे वापस घर नहीं आए तो परिजन नहर किनारे पहुंचे जहां उनका शव उतराता मिला। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम और पुलिस उच्चधिकारियों ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। पाटीदार पर रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का शक जताया जा रहा है।

विज्ञापन


रानीपुर थाना के दुर्गूपुर गांव निवासी फूलचंद (50) का शव गांव से दो किलोमीटर मीटर दूर स्थित भगहरिया साइफन नहर में पड़ा मिला। मृतक की बहू मीना ने बताया कि सुबह 4:00 बजे ससुर साइकिल लेकर घर से निकले थे जब काफी देर बीतने के बाद भी नहीं लौटे तो उनका बेटा अजय नहर किनारे पहुंचा जहां साइकिल खड़ी मिली और नहर में उनका शव उतराता मिला। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और हत्यारोपी ने हाथ पैर को गमछे से बांधकर उसमें ईटे भी बांधे थे जिससे उनका शव पानी में नीचे बैठ जाए और किसी को नजर ना आए। चार बेटे व दो बेटी है, खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से पत्नी फूलन देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


आठ फरवरी को भतीजे ने दर्ज कराया था मुकदमा 
परिजनों ने बताया कि उनके बड़े भाई के बेटे जगत राम ने 8 फरवरी को रानीपुर थाने में मृतक फूलचंद और उनके बड़े भाई सहित तीन लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। जगत राम अक्सर शराब पीकर लोगों से झगड़ा करता है। ग्रामीणों में चर्चा है कि मौत में भतीजे का भी हाथ हो सकता है। भतीजे ने कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed