फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: CM Yogi targeted the opposition, said – supporters of Maharaja Suheldev cannot shake hands with the followers of Masood Ghazi

बहराइच : सीएम योगी ने विपक्षियों पर साधा निशाना, बोले- महाराजा सुहेलदेव के समर्थक मसूद गाजी के अनुयायियों से नहीं मिला सकते हाथ

Fri, 24 Dec 2021 06:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Dec 2021 06:36 PM IST
सार

जन विश्वास यात्रा के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांता को रौंदने का कार्य महाराजा सुहेलदेव ने किया था। भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया। सपा, बसपा व कांग्रेस समेत किसी पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया।

विज्ञापन
Bahraich: CM Yogi targeted the opposition, said – supporters of Maharaja Suheldev cannot shake hands with the followers of Masood Ghazi
महसी के रमपुरवा बाग में आयोजित कार्यक्रम में लोगों का अभिवादन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ विकास के कार्य जैसे अच्छी सड़क, बिजली, पानी, मकान, आयुष्मान भारत के कार्ड देने का काम सरकार करती है। दूसरी तरफ कोई माफिया जमीन पर कब्जा करता है तो सरकार का बुलडोजर तैयार रहता है। माफिया की अवैध कमाई पर सरकार का बुलडोजर चलता है तो विपक्षियों को पीड़ा होती है। जब अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होता है या फिर महराजा सुहेलदेव की याद में स्मारक का निर्माण होता है या फिर जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होता है, तब भी विपक्षियों को पीड़ा होती है। यह बात सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन विश्वास यात्रा के दौरान महसी के रमपुरवा बाग में सभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


शुक्रवार को महसी विधानसभा के रमपुरवा मैदान में जन विश्वास यात्रा पहुंची। यात्रा के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। सीएम ने कहा कि एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांता को रौंदने का कार्य महाराजा सुहेलदेव ने किया था। भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया। सपा, बसपा व कांग्रेस समेत किसी पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। जो लोग महाराजा सुहेलदेव के अनुयायी हैं, वे कभी भी सैयद सालार मसूद गाजी के अनुयायियों के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा देश को बांटने वाले व कमजोर करने वाले को सम्मान देती है। जिन्ना जैसे देशद्रोहियों का महिमामंडन करती है। भाजपा ने हर गरीब को मकान, नौजवान को रोजगार की गारंटी, कोरोना काल में फ्री में टेस्ट, उपचार व टीका उपलब्ध कराया है। सरकार रामराज्य की परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में अगर दूसरे दल की सरकार होती तो बुआ-बबुआ व भाई-बहन की जोड़ी विदेश में मौज उड़ा रही होती। लोग कोरोना से जूझ रहे होते। भाजपा में स्वास्थ्य, शिक्षा, जनकल्याण की योजनाओं को बढ़ावा दिया गया है। 1972 में बनी सरयू नहर परियोजना को कई सरकारें पूरी नहीं कर पाईं। साढ़े चार वर्ष में इस योजना को भाजपा ने पूरा किया। गरीबों का शोषण और भ्रष्टाचार करने वाले माफिया के खिलाफ  सरकार का बुलडोजर तैयार रहता है। कहा कि गोंडा से देवीपाटन पहुंचने में पहले तीन घंटे लगते थे। अब 45 मिनट लगता है। आतंकवादी आस्था के साथ अब खिलवाड़ नहीं कर सकते, सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर  समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद अक्षयवरलाल गोंड,  जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिला प्रभारी नीरज सिंह, जन विश्वास यात्रा के नेतृत्वकर्ता विजय बहादुर पाठक, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व विधायक नीलम सिंह, पूर्व मंत्री मयंकर सिंह, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, अवधेश सिंह, आरएसएस के कृष्णानंद शुक्ल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

काले कपड़े पर रही रोक
मुख्यमंत्री की जनसभा में काले कपड़े पर पूरी तरह रोक रही। जनसभा में काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों को वापस कर दिया गया। जनसभा स्थल से एक किलोमीटर दूर पर काले कपड़ों का ढेर लगा रहा।


होर्डिंग ले जाने की लगी रही होड़
मुख्यमंत्री की जनसभा खत्म होते ही लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। लोग घर जाने के लिए बेताब दिखे तो कुछ लोग जनसभा स्थल पर लगी होर्डिंग को ले जाने के लिए मशक्कत करते रहे। इसमें बच्चें भी पीछे नहीं रहे। जनसभा समाप्त होने के बाद जनसभा स्थल की सारी होर्डिंग ग्रामीण अपने घर उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed