{"_id":"60c218ac8070b376536cc9de","slug":"bahraich-bar-girls-danced-in-manglik-program-police-stopped-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच : मांगलिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, पुलिस ने कराया बंद, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच : मांगलिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, पुलिस ने कराया बंद, मुकदमा दर्ज
Thu, 10 Jun 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:20 PM IST
सार
डांस देखने के लिए गांव के लोग भारी तादाद में एकत्रित हो गए, सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद भी भारी संख्या में भीड़ एकत्र हुई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच में बड़ा दरोगा पुरवा गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। उनके के डांस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को बंद कर भीड़ को खदेड़ा। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आयोजक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मोतीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा दरोगा पुरवा गांव निवासी आसिफ अली के घर में बुधवार को मांगलिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस कराने की भी व्यवस्था थी। बुधवार की रात बार बालाएं आयोजक के घर के सामने ही डांस कर रही थीं। डांस देखने के लिए गांव के लोग भारी तादाद में एकत्रित हो गए, सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद भी भारी संख्या में भीड़ एकत्र हुई। बिना अनुमति के बार बालाओं के डांस होने की सूचना मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव को मिली।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने तत्काल मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज आलोक सिंह को मौके पर भेजा। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर डांस को बंद कराकर भीड़ को खदेड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आसिफ, मुंगेर अली, सरवर अली, हनीफ, सिराजुद्दीन, नदीम, अख्तर, मकबूल, शरीफ, गुड्डू व अज्ञात के खिलाफ के मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन