फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Amidst the fear of wolf, leopard attacked, captured in CCTV camera, forest department confirmed

बहराइच: भेड़िये की दहशत के बीच आ धमका तेंदुआ, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, वन विभाग ने की पुष्टि

Sun, 22 Sep 2024 10:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Sep 2024 10:43 PM IST
सार

Wolf in UP: बहराइच में बीते कुछ महीनों से भेड़िए का कहर जारी है। इस बीच शनिवार की रात में जिले के महसी क्षेत्र में तेंदुआ भी देखा गया। वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
Bahraich: Amidst the fear of wolf, leopard attacked, captured in CCTV camera, forest department confirmed
कैमरे में कैद तेंदुआ। सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 तहसील क्षेत्र महसी में करीब सात माह से व्याप्त भेड़िये की दहशत के बीच शनिवार रात तेंदुआ आ धमका। इससे ग्रामीणों में दहशत कई गुना बढ़ गई है। तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी मौके पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजापुर कला निवासी दीपक सिंह ने बताया कि शनिवार रात कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी। रविवार सुबह घर के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की गई। उसमें रात लगभग 11 बजकर 51 मिनट पर एक तेंदुआ घूमता दिख रहा है। वह चहलकदमी करता हुए खेत की ओर चला गया।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि यह रिकॉर्डिंग देखने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सभी घर व खेत की ओर जाने से डर रहे हैं। दीपक ने आरोप लगाते हुए बताया कि तेंदुए की सूचना डीएफओ व पुलिस को दी गई। सूचना पर खैरीघाट थाने से एसआई मौके पर आए और जांच की लेकिन वन विभाग से कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग में दिखने वाला जानवर तेंदुआ ही है
डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में दिखने वाला जानवर तेंदुआ ही है। उस क्षेत्र में तेंदुआ रहते हैं। भेड़ियों के हमलों के चलते ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। वन विभाग की टीम को जागरूकता के लिए भेजा जा रहा है।

नानपारा में घर से बकरी को उठा ले गए दो भेड़िये

Bahraich: Amidst the fear of wolf, leopard attacked, captured in CCTV camera, forest department confirmed
भेड़िया। फाइल फोटो। - फोटो : Freepik
बहराइच-नानपारा हाईवे से लगभग 100 मीटर दूर नई तहसील के पास से शुक्रवार रात दो भेड़िये एक बकरी को उठा ले गए। बकरी स्वामी ने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो उसके होश उड़ गए। उसमें दो भेड़िये बकरी को दबोच कर जाते दिखे। ग्रामीणों ने वन विभाग पर सूचना के बाद भी न पहुंचने का आरोप लगाया है।

महसी तहसील क्षेत्र में भेड़िये के आतंक के बीच अब नानपारा तहसील भी इसकी चपेट में आ गई है। शुक्रवार रात नानपारा तहसील के नए परिसर के पास स्थित अगनूपुरवा निवासी मुन्ना की बकरी को दो भेड़िये उठा ले गए। भेड़ियों से अनजान मुन्ना शनिवार सुबह बकरी को न पाकर दिनभर आसपास उसकी तलाश करते रहे।

बकरी न मिलने पर शनिवार शाम उन्होंने पड़ोस में रहने वाली अनुदेशक गीता देवी से उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक करने की बात कही। रिकॉर्डिंग देखने के बाद मुन्ना सहित गीता देवी का भी पूरा परिवार दहशत में आ गया। उसमें रात 11 से 12 बजे के बीच दो भेड़िये उधर से गुजरते हुए और फिर बकरी को दबोच कर लौटते दिखे।

पूरे गांव में फैल गई दहशत
बहराइच-नानपारा हाईवे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अगनूपुरवा में दो भेड़ियों द्वारा बकरी को निवाला बनाए जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह लोगों को लाठी-डंडा लिए रखवाली करते देखा गया। बच्चों को घर में रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से मात्र तीन किलोमीटर दूरी पर ही बघौली जंगल है। वहीं आसपास धान के खेत व बाग हैं जिससे खतरा ज्यादा है। ग्रामीणों ने गांव में विद्युत आपूर्ति भी बेपटरी होने का आरोप लगाया और बेहतर आपूर्ति की मांग की।

भेड़िये दिखने से पूरे शहर में भी दहशत
नए तहसील परिसर के पास स्थित अगनूपुरवा की दूरी नानपारा मुख्य नगर क्षेत्र से लगभग 500 मीटर है। शुक्रवार रात दो भेड़ियों द्वारा बकरी को उठा ले जाने की सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed