फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Agniveer's body reached the village, bid farewell with tearful eyes among thousands of people, sloga

बहराइचः गांव पहुंचा अग्निवीर का शव, हजारों लोगों के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, लगे अमर रहे के नारे

Fri, 30 Aug 2024 12:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Aug 2024 12:28 AM IST
सार

Agniveer death in Bahraich: बांग्लादेश सीमा पर तैनात अग्निवीर दिलीप निषाद का कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया था। आज शाम को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पहुंचा। 

विज्ञापन
Bahraich: Agniveer's body reached the village, bid farewell with tearful eyes among thousands of people, sloga
पार्थिव शरीर पहुंचा घर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बलिदानी अग्निवीर आर्मी जवान दिलीप निषाद का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को गुरघुट्टा गांव पहुंचने पर आसपास के क्षेत्रों से जुटी हजारों ग्रामीणों की आंखे नम हो गई। जनसैलाब कई किलोमीटर तक उमड़ा हुआ नजर आया और अपने कलेजे के टुकड़े के अंतिम दर्शन पाने को लोग व्याकुल दिखे। वहीं क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के नेताओं सहित हर संप्रदाय का आदमी बलिदानी के दर्शन करने के साथ ही दुखी परिजनों को सांत्वना देते नजर आया।

विज्ञापन


गुरघुट्टा निवासी दिलीप दो साल पहले अग्निवीर भर्ती में चयनित हुआ था और उसकी वर्तमान तैनाती बांग्लादेश सीमा पर की गई थी। मंगलवार की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगडऩे पर मौत हो गई थी। जवान का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया। जहां हजारों लोगों ने अभिनंदन कर भारत माता के जयकारों से दिलीप निषाद अमर रहे के नारों के साथ उन्हें भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने व अमर शहीद दिलीप निषाद को अपनी विदाई देने के समय पुरा गांव उमर पाड़ा हर किसी की आंखें नम थी अपने गांव के इस युवा होनहार आर्मी जवान को खोने का सभी को दुख था हर तरफ यही चर्चा थी की दिलीप इंटर पास करने के बाद से ही देश की सेवा के लिए फौज में भर्ती होने की प्रबल इच्छा रखते हुए उसने अग्नि वीर आर्मी में शामिल होने के लिए कठिन परिश्रम कर भर्ती पाई थी । उसका कुशल व्यवहार तथा अपने देश के प्रति अटूट प्रेम सभी को अश्रुपूरित कर रहा था । 

वही दिलीप की मां का रो रोकर बेसुध हो रही थी। भाई, बाबा तथा रिश्तेदारों को भी इस आकस्मिक निधन से रो-रो कर बुरा हाल था हर तरफ चीख पुकार की आवाज गूंज रही थी कि आखिर गांव का इतना होनहार बालक आज हम लोगों से अंतिम विदाई ले रहा है गांव को लोगों का कहना था कभी सपने में भी नहीं सोचा था की इतनी कम उम्र में ऐसे उसका पार्थिव शरीर हम लोगों के बीच आएगा।

Trending Videos

Bahraich: Agniveer's body reached the village, bid farewell with tearful eyes among thousands of people, sloga
हजारों की संख्या में जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला।

प्रभारी मंत्री ने अर्पित की श्रद्वाजंलि
जवान के घर पहुंचकर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ संजय निषाद, विधायक रामनिवास वर्मा, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह आदि ने श्रद्वाजंलि अर्पित किया। मंत्री ने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा गांव का मुख्य मार्ग जवान के नाम से बनवाया जाएगा। इसके साथ ही एक पार्क भी जवान के नाम का गांव में बनाया जाएगा। इस दौरान एसडीएम अश्वनी पांडेय आदि मौजूद हे।

सेना में भर्ती के बाद सिर पर सेहरा की जगह शरीर पर लिपटा तिरंगा
ग्रामीणों में चर्चाएं होती रही कि जिस मां ने अपने बेटे के सर पर सेहरा बांधे दूल्हा बानने का इंतजार कर रही थी। आज उसके लाल का पार्थिव शरीर तिरंगे मे लिपटा हुआ आया। जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed