फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: A youth was shot due to rivalry in Pradhani election, referred to Lucknow in critical condition

बहराइच: प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Fri, 04 Apr 2025 09:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 04 Apr 2025 09:19 PM IST
सार

Crime in Bahraich: बहराइच में शुक्रवार की शाम प्रधानी चुनावी रंजिश में गोली चली। इसमें घायल युवक को लखनऊ रेफर किया गया। 
 

विज्ञापन
Bahraich: A youth was shot due to rivalry in Pradhani election, referred to Lucknow in critical condition
अस्पताल में होता हुआ इलाज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली में शुक्रवार की  देर शाम प्रधानी चुनाव की रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली निवासी सचिव अवस्थी व राजन अवस्थी के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद है। सचिव अवस्थी वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि हैं तो वहीं राजन अवस्थी की मां पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। राजन अवस्थी के भाई आशुतोष अवस्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम उनके भाई राजन अवस्थी दोस्त के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे सचिव अवस्थी व मृत्युंजय अवस्थी ने राजन पर फायर झोंक दिया। वहीं सचिव के भाई शिवम अवस्थी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आशुतोष ने आरोप लगाया कि एक गोली राजन के सीने में जा धंसी और राजन अचेत होकर गिर गए। हमले के बाद सभी मौके से फरार हो गए। आनन फानन में राजन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां से उन्हें चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की जा रही है
मौके पर टीम के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं के केस दर्ज किया जाएगा।- संजय सिंह, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed